किसी भी हाल में नहीं पनपने दिया जाएगा भ्रष्टाचार का इको सिस्टम।

आज वाराणसी अंतरराष्ट्रीय विमानपतन के सलाहकार समिति की बैठक होटल रनवे इन , बाबतपुर के सभागार में आयोजित हुई।
इसमें सदस्य शिशिर सिंह ने हाल ही में आयोजित हो रहे G 20 सम्मेलन से पूर्व प्रमुखता से सभी यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने की बात कही। साथ ही यह भी कहा की एयरपोर्ट की सी एस आर फंड का उपयोग उचित रूप से नहीं किया गया जैसे की एयरपोर्ट के सी एस आर फंड से चार करोड़ रुपयों से बना अस्पताल अभी तक क्यों नहीं संचालित है पर एयरपोर्ट निदेशिका ने जिले के सी एम ओ के अधिकार क्षेत्र होने की बात कह कर टाल दी। ये पूछे जाने पर की इस वर्ष सी एस आर के फंड का किन मदों में उपयोग हो रहा तो निदेषिका कहा की उनके कार्यकाल में अथॉरिटी से सी एस आर का कोई भी फंड जारी नहीं हुआ, जो भी कार्य हो रहे वो पुराने अधिकारियों द्वारा अनुमोदित हैं, इसपर शिशिर सिंह ने समिति के समक्ष एक विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए निदेशिका से कहा।एयरपोर्ट एरिया के आस पास के भवनों को तत्काल एन ओ सी प्राप्त करने हेतु विभाग द्वारा नोटिस भेजे जाने की बात भी कहीं । शिशिर सिंह द्वारा नवनिर्मित ए टी सी भवन के उद्घाटन से पूर्व ही जर्जर हो जाने की बात कहीं और उसके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने की बात कहीं ,एयरपोर्ट पे मोबाइल नेटवर्क को और बेहतर बनाए जाने की आवश्यकता है,साथ ही शिशिर सिंह ने कहा की ये माननीय प्रधान मंत्री जी का क्षेत्र है, देश दुनिया की नज़र में इस शहर ने इज़्ज़त का एक मुकाम हासिल किया है और यहां किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार का इको सिस्टम किसी भी हाल में नहीं पनपने दिया जाएगा। बैठक में सांसद मचलीशहर बी पी सरोज, विधायक पिंडरा अवधेश राय , अन्य सदस्य गण, एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल , पुलिस उपायुक्त विक्रांत वीर, ए डी एम प्रोटोकॉल बच्चू सिंह, सहायक नगर आयुक्त , एस डी एम पिंडरा समेत एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी एवम् एयरलाइन कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।