भाजपा सरकार के नीयत मे अगर खोट नही तो जातीय जनगणना से क्यो भाग रही है—: मिठाई लाल भारती।
अंबेडकर वाहिनी का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर कलश मैरिज लान।

वाराणसी 26 फरवरी विपक्षी दल समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार को घेरने के लिए संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण के बहाने सड़क से लेकर सदन तक बिगुल फूक दी है आज समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम ककरमत्ता पुल के नीचे कलश वाटिका में आहूत की गई । प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मिठाई लाल भारती थे । कार्यक्रम आयोजक बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी नि0 राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर रहे । अध्यक्षता बाबा साहब वाहिनी के नि0 राष्ट्रीय सचिव आर के प्रसाद ने किया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती को नि:जिलाध्यक्ष सुजित यादव ‘लक्कड’ एवं नि; सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर एवं बाबा साहब जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत किया गया ।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती ने कहा संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर जी के विचारों का भारत बनाने के लिए संविधान और आरक्षण की रक्षा जरूरी है । ऐसे प्रशिक्षण शिविर के आयोजन से ही भाजपा के संविधान और आरक्षण विरोधी विचारों को रोका जा सकता है । प्रदेश में दलितों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं । भाजपा के नियत में अगर खोट नही है तो जाति जनगणना कराए । मान्यवर कांशीराम जी ने कहा था जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी । वीपी सिंह जी ने मण्डल कमीशन की रिपोर्ट को लागू कराया था तो भाजपा ने सरकार उनकी गिराई थी । मुफ्त राशन देने से अच्छा है सरकार रोजगार के अवसर सृजन करें । इस सरकार में 69 हजार शिक्षक भर्ती भी भष्टाचार की भेंट चढ़ गया । पंचायती राज में आरक्षण की व्यवस्था नेताजी स्व0 मुलायम सिंह जी ने दिया था । कांग्रेस सापनाथ तो भाजपा नागनाथ है दोनो की नियत एक है 2024 के लोकसभा चुनाव में समतामुलक समाज और सामाजिक न्याय के लिए दलितों , पिछड़ों , शोषितों , वंचितों और संविधान प्रेमियों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया ।
कार्यक्रम आयोजक नि0 राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर ने कहा अपराध रोकने में यह सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है । उत्तर प्रदेश में केवल विपक्ष के दमन को ही विकास बताया जा रहा है । समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हर चीज को धार्मिक रंग दिया जा रहा है । संविधान ही एक मात्र विकल्प है सबको न्याय दिलाने के लिए ।
अध्यक्षता कर रहे नि0 राष्ट्रीय सचिव आर के प्रसाद ने कहा दमन करने में अंग्रेजी हुकूमत को भी इस सरकार ने पीछे छोड़ दिया है । महंगाई , बेरोजगारी , भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को जीरो नंबर से ज्यादा कुछ नही दिया जा रहा है ।
पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने कहा अभिव्यक्ति की आजादी पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है । किसी को भी सरकार के गलत नीतियों के विरोध का अधिकार नही है । मुकदमे और नोटिस से केवल अपनी कमियां सरकार छिपाना चाहती है । बुलडोजर नीति से कानपुर में ब्राम्हण परिवार की मां बेटी जिंदा जलकर मर गई लेकिन इस सरकार को कोई फर्क नही पड़ता ।
नि0 जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा संगठन को गति देने और भाजपा की गलत नीतियों को जन जन पहुंचाने के समाजवादी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की जरूरत है ।
नि0 महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा भाजपा के झूठ के आडम्बर की समाप्ति तक समाजवादी साथी लोगों में समाजवाद के विषय में निरंतर चर्चा करते रहें । बाबा साहब वाहिनी नि0 महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने आए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा नौजवान ,किसान , बुनकर ,व्यापारी , महिलाएं सभी त्राहि त्राहि कर रहे हैं और यह सरकार झूठ का पुलिंदा बनाने में व्यस्त है । नि0 जिलाध्यक्ष नत्थूलाल सोनकर ने कहा इस जनविरोधी सत्ता को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर जाना है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है ।
अन्य वक्ताओं ने एक स्वर में संविधान , आरक्षण , महिला , दलित ,पिछड़ा विरोधी सरकार के खिलाफ आमजन को जागरूक करने का प्रस्ताव देते हुए एक स्वर में समर्थन किया ।
कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रूप से – नि:सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड” नि:महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव, सत्यप्रकाश सोनकर , आर के प्रसाद , पूर्व पार्षद वरूण सिंह,नत्थू लाल सोनकर,विरेन्द्र यादव, आनंद मौर्य,जितेंद्र यादव,बबिता भारती , नीलम बीयार , ई0 सत्यप्रकाश , महेंद्र राव , अमरनाथ पटेल , स्वराज मास्टर , बृजेश यादव , रंजीत सोनकर , अवधेश कुमार , विजय यादव , निरंजन कन्नौजिया , रमेश बागी , योगेंद्र आर्या , सचिन यादव , सुधीर गौतम , जितेंद्र कुमार भारती , ललाजी राम , सुमित खर्रा , दधीच गौतम , अमन गौतम , नितिन मुकेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
संचालन नि0 राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नि0 महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने किया ।