नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर संकल्प लेंगे हजारों युवा

नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर संकल्प लेंगे हजारों युवा

मंत्री कौशल किशोर दिलाएंगे शपथ
मिरहची में आयोजित होगा कार्यक्रम सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रदीप रघुनंदन करेंगे संयोजन
जन प्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठन करेंगे सहभागिता

एटा 27 फरवरी सामाजिक सुधारों के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सफलतापूर्वक कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता,जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन आगामी 1 मार्च को मिरहची के जिनहरा रोड स्थित राधा गोविंद गेस्ट हाउस में नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर युवाओं में , नौजवानों में और समाज के प्रत्येक वर्ग में नशा मुक्ति को लेकर अलख जगायेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कौशल किशोर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर युवाओं को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, युवाओं, नौजवानों एवं छात्रों की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम की व्यापक रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए नशा मुक्त समाज आंदोलन के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन ने बताया कि केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर जी के नेतृत्व में पूरे देश में समाज को नशा मुक्त बनाने के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है l अब तक करीब 10 करोड़ों को शपथ दिला कर नशा मुक्त रहने का संकल्प दिलाया गया है। पिछले लगभग 5 वर्षों से इस कार्यक्रम का संयोजन किया जा रहा है जिसके प्रभाव कारी परिणाम सामने आए हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ रघुनंदन ने बताया कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कौशल किशोर जी 12:00 बजे एटा पहुंचेंगे l होटल एस.जी.डी इन में वह नशा मुक्ति को लेकर एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे l उसके बाद शहर में कुछ प्रतिष्ठानों पर उनके स्वागत का कार्यक्रम है l उसके बाद वह एटा से मिरहची को प्रस्थान करेंगे और वहां नशा मुक्त समाज आंदोलन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे l जहां हजारों की संख्या में युवा, नौजवान और छात्र नशे से मुक्त रहने का संकल्प केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में लेंगे।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.रघुनंदन ने शहर के सभी सामाजिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नौजवानों, छात्रों एवं युवाओं से अपील की है कि वह कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में मिरहची पहुंचें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks