प्रत्येक बूथ पर भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

प्रत्येक बूथ पर भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

मंडलों में अभियान चलाकर किया साफ सफाई के प्रति जागरूक

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनपदभर में रविवार को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। पार्टी पदाधिकारियों ने मंडलों में अभियान चलाकर साफ सफाई की, लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
शहर के सेक्टर एक के बूथ संख्या 318 पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला महामंत्री नीरज शर्मा मौजूद रहे। दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिला मंत्री केपी सिंह के प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को प्रधानमंत्री के मन की बात का लाइव प्रसारण दिखाया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर महामंत्री संजय सोलंकी सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुनी। कासगंज नगर के मंडल में बूथों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने मां चामुंडा मंदिर परिसर में अन्य महिलाओं के साथ स्वछता अभियान चलाया। इस दौरान केपी सिंह, कृष्णकांत वशिष्ठ, मनोज शर्मा, शरद गुप्ता, अमित गुप्ता, गोविंद साहू, कुलदीप प्रतिहार, हिमांशु उपाध्याय, अभिषेक भारद्वाज, गजेंद्र सिंह, धीरज जौहरी, गौरव जौहरी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks