
रेल मंडल ने एटा-कासगंज रेल लाइन विस्तार की डीपीआर बनाई, रेल लाइन विस्तार के लिए बजट स्वीकृत करेगा
रेलवे ट्रैक के विस्तार की डीपीआर मंत्रालय को भेजी
एटा, । एटा-कासगंज के बीच रेल लाइन विस्तार होगा। इसकी पुष्टि पहली बार पूर्वोत्तर रेलवे मंडल के उच्चाधिकारियों ने की है, जिससे जिले के लोगों में रेल लाइन विस्तार की उम्मीद जागी है। एटा से कासगंज के बीच 29 किमी लंबी रेल लाइन के बन जाने से एटा ही नहीं बल्कि पूर्वोत्तर रेल मंडल से जुड़े सभी क्षेत्र के लोगों के साथ रेलवे को भी बेहद लाभ होगा।
बीते दिन शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेल मंडल महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण एवं इज्जत नगर डीआरएम रेखा यादव ने रेल मंडल के विभिन्न अधिकारियों के साथ कासगंज जंक्सन का निरीक्षण किया। इस दौरान रेल मंडल महाप्रबंधक ने पहली बार एटा-कासगंज रेल लाइन विस्तार होने की बात कहीं। रेल महाप्रबंधक ने बताया कि एटा-कासगंज के बीच नई रेल लाइन विस्तार के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर रेल मंत्रालय को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि अब धरातल पर रेल लाइन विस्तार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने इस रेल लाइन का निर्माण होने से विभिन्न प्रकार के सकारात्मक परिणाम सामने आने की बात कहीं।
डीपीआर के पास होने के बाद बजट होगा स्वीकृतएटा। शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के उप रेल मंडल इज्जत नगर के पीआरओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि एटा-कासगंज रेल लाइन विस्तार के लिए पूर्वोत्तर रेल मंडल ने रेल मंत्रालय को डीपीआर बनाकर भेज दी है। मंत्रालय डीपीआर के अनुसार इस रेल लाइन विस्तार के लिए बजट स्वीकृत करेगा। उसके बाद ही रेल लाइन निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इस कार्य में कितना समय लगेगा बताया नहीं जा सकता है।
रेल लाइन विस्तार के लिए हो चुका है फाइनल सर्वेक्षण कार्यएटा। एटा-कासगंज रेल विस्तार के लिए पूर्वोत्तर रेल मंडल फाइनल सर्वेक्षण कार्य करा चुका है। सर्वेक्षण कार्य के लिए पिछले रेल बजट में पूर्वोत्तर रेल मंडल को बजट मिला था। जिसका जिक्र रेल मंडल की पिंक बुक में भी था।
एटा के लोग बोले
पूर्वोत्तर रेलवे मंडल महाप्रबंध ने एटा-कासगंज रेल लाइन निर्माण के संबंध में पहली बार बयान दिया है। उन्होंने रेल लाइन विस्तार के लिए डीपीआर मंत्रालय भेजने की भी बात कही है। जबकि जिले के जनप्रतिनिधि पहले से ही इस रेल लाइन के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है की बात कर जनता को गुमराह करते आ रहे थे। अब जल्द ही बजट स्वीकृति के लिए जनप्रतिनिधियों को पहल करने की जरुरत है।
-मेधाव्रत शास्त्रत्त्ी, समाजसेवी एटा।
● एटा-कासगंज रेल लाइन बनने के बाद एटा का हो जाएगा चौमुखी विकास
● रेल अधिकारियों ने पहली बार दी है इस लाइन के निर्माण पर प्रतिक्रिया