
बैंक के पूर्व कर्मचारी रवि पर एक और एफआईआर
एटा। । बैंक के तत्कालीन कर्मी पर एक और ग्राहक ने एफआईआर दर्ज कराई है। रूपये जमा करने के नाम पर फर्जी रशीद थमा दी। पीड़िता ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना बागवाला के गांव ओन निवासी मंजू देवी ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जीटी रोड़ इंडियन बैंक में खाता है। कुछ माह पहले खाते में 13 हजार रूपये जमा करने आई थी। बैंक में पहुंचते ही आरोपी रवि निवासी जीआईसी कालोनी जगन्नाथपुरी कोतवाली नगर ने रूपये ले लिए और फर्जी रशीद दे दी। फर्जी रशीद देते हुए खाता में रूपये जमा होने की बात कही है। पीड़िता रूपये निकालने पहुंची। खाते में रूपये नहीं थे। कानूनी कार्रवाई को पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
11 लाख 34 हजार खाते से पार करने के मामले में रिपोर्ट
एटा। व् पीड़िता ने इंडियन बैंक के कर्मचारी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सराय मिश्र धानमील वाली गली निवासी ऊषा जैन ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पति की घंटाघर पर बिजली उपकरण की दुकान है। पति, पीड़िता का इंडियन बैंक में खाता पुराना है। 14 फरवरी को पत्नी, बेटी बैंक में पासबुक प्रिंट कराने गए। पीड़िता के अनुसार 11 लाख 34 रूपये बैंक कर्मियों ने निकाल लिए है। एक लाख रूपये पति के खाते से पार किए गए है।