हजारा नहर पुल पर महिला का शव मिलने से सनसनी

हजारा नहर पुल पर महिला का शव मिलने से सनसनी

कासगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र में हजारा नहर पुल के नीचे महिला का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही सीओ व कोतवाली प्रभारी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए और मुआयना किया। पुलिस के काफी प्रयासों के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की मध्याह्न करीब 12 बजे हजारा नहर बाईपास पुल के नीचे एक महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सीओ अजीत चौहान और कोतवाली प्रभारी मय थाना पुलिस के मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। एएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का शव नहर पुल के नीचे मिला है। मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष है। अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के बाद ही पर्याप्त जानकारी हो सकेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks