सपा को 111 तक हमने पहुंचाया राजभर
सपा को दिखाया आइना

सपा को 111 तक हमने पहुंचायाराजभर
सपा को दिखाया आइना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने जातीय जनगणना का समर्थन करते हुए कहा है कि जब गिनती होगी तभी उसी हिसाब से हक मिलेगा। उन्होंने सपा को आईना दिखाते हुए कहा कि जब हम मुख्यमंत्री से मिलते हैं तो इन्हें (सपा) बुरा लगता है, खुद इनके नेता रामगोपाल यादव अपने लोगों की पैरवी कराने के लिए मुख्यमंत्री से मिलते हैं।
राजभर ने अखिलेश यादव पर भी तंज किया। कहा कि कल यह पूछ रहे थे आपकी कौन सी पार्टी है। सपा को 47 से 111 पहुंचाने में हम लोगों का भी बड़ा योगदान है। आठ महीने हो गए एक बार भी उन्होंने दलीय नेताओं से मुलाकात नहीं की। सपा सदस्यों द्वारा टोकाटोकी किए जाने पर उन्होंने कहा कि आप लोगों के साथ यही दिक्कत है कि जल्दी उबाल आ जाता है और यही आप लोगों की दुर्गति का कारण है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks