पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक के कासगंज दौरे ने किया आम जन को निराश।

पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक के कासगंज दौरे ने किया आम जन को निराश।
कासगंज, को निर्धारित रेलवे महाप्रबंधक चन्द्र वीर रमण का इज्जत नगर मण्डल के बरेली कासगंज जं मथुरा के बीच निरीक्षक दौरा एक दिन टाला गया , बताया जाता है कि मण्डल में निरीक्षण की तैयारियां पूर्ण नहीं हो सकीं।
यद्यपि महाप्रबंधक कासगंज में डेढ़ घंटे से भी अधिक समय तक यहां निरीक्षण के लिए रुके और चालक लोबी और गार्ड रनिंग रूम तथा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया लेकिन उन्हें मंडल एवं स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने बुनियादी समस्याओं तक पहुंचने ही नहीं दिया , बताया जाता है कि सहावर गेट , रेलवे क्रासिंग और अहरौली रेलवे क्रासिंग पर आधा घंटा लोगों खड़े रह कर इन गेटों के खुलने का इन्तजार करना पड़ता है जबकि यहां के गैर जिम्मेदार रेल अधिकारियों ने इन गेटों पर पैदल निकलने वाले रास्तों को भी बेरहमी और अवैधानिक रूप से बाधित कर दिया।और ग़र्ज ये कि बीमार, स्कूली बच्चों , तथा अन्य जरुरत मन्दो के इधर उधर से गेट बन्द होने पर निकलने से आर पी एफ के कोप का भाजन होना पड़ता है । रेलवे के अहरौली क्रासिंग २५० सी पर गेट खुलने का इन्तजार कर रहे ताल का नगला के रमेश, गिरीश , बेरिया नगला के डालचंद , नगला सैयद की ममता ,मंजू , अहरौली की काजल , विनोद , विजय , बताते हैं कि इस गेट पर रेल की गंदगी , जंगली झाड़ियों के अन्दर जहरीले मच्छर पनप रहे हैं जो गेट खुलने का इन्तजार कर रहे लोगों को काटते हैं , यहां कभी कीटनाशक का छिड़काव रेलवे द्वारा नहीं किया जा रहा , सिटी निवासी राकेश गुप्ता का कहना है कि महाप्रबंधक महोदय को इन दोनों गेटों पर जनता की परेशानी को समझने हुए अति शीघ्र अन्डर पास या ओवर ब्रिज की व्यवस्था करनी चाहिए । जिससे शहर में आने जाने वाले लोगों को परेशानी नहो।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks