मरीजों के साथ आयुष्मान घोटाला

*.52.बिजावर विधानसभा क्षेत्र में मरीजों के साथ आयुष्मान घोटाला.!!*
*बुंदेलखंड में निराशा, बिजावर विधानसभा क्षेत्र के 1000 से अधिक मरीजों का रो रो कर बुरा हाल: विधायक ने शिविर लगाकर चिरायु अस्पताल भोपाल भिजवाए थे मरीज*

बुंदेलखंड में विधानसभा चुनाव के पहले ही दल बदल का जन संग्राम हो रहा है l छतरपुर जिले में बिजावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के द्वारा चिरायु हॉस्पिटल के सहयोग से बीते दिनों बिजावर में एक बड़ा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया भारी संख्या में मरीजों का स्वास्थ्य चेकअप किया गया, गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को उनके एक-एक परिजन के माध्यम से भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल के लिए बसों के द्वारा भेजा गया था। समाजवादी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए विधायक के द्वारा स्वास्थ्य शिविर को बड़ी उपलब्धि बताकर जोर-जोर से इस शिविर का डंका पीटा गया l कहा गया कि बिजावर विधानसभा क्षेत्र के इतिहास में पहली बार ऐसा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। चिरायु हॉस्पिटल भोपाल पहुंचे मरीज व उनके परिजन का हाल बेहाल है और वह किसी भी तरह अपने गांव आना चाहते हैं l मरीजों एवं उनके परिजनों ने बेहद गंभीर आरोप लगाए मरीजों का कहना है कि उनके आयुष्मान कार्ड के नाम पर पांच लाख रुपए अस्पताल के द्वारा वसूल लिए गए और उन्हें किसी भी तरह की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई इन दोनों सोशल मीडिया पर चिरायु हॉस्पिटल का वीडियो काफी वायरल हो रहा है l वायरल वीडियो में मरीज रो रो कर अपना दर्द बयां कर रहे हैं और मरीजों का कहना है कि हमें किसी भी तरह से हमारे गांव में पहुंचाया जाए हमें ना ही इलाज करवाना है व ना ही हमें कोई स्वास्थ्य चेकअप कराना है l हमारे साथ धोखा हुआ है और यह सरकार एवं स्थानीय विधायक के द्वारा मरीजों के साथ बड़ा घोटाला किया गया है l अब देखना यह होगा कि कैसे इस मुद्दे को शांत किया जा सकता है l फिलहाल जनता को परेशानी में डालकर तालिया बजा रहे हैं l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks