अपील होली पर बांकेबिहारी मंदिर न आएं बुजुर्ग-मरीज, बच्चे भी न लाएं

अपील होली पर बांकेबिहारी मंदिर न आएं बुजुर्ग-मरीज, बच्चे भी न लाएं
वृंदावन- होली पर हजारों की संख्या में बांके बिहारी के दर्शन के लिए देश-विदेश के श्रद्धालु उमड़ते हैं। ऐसे में पुराने हादसों से सबक लेते हुए मंदिर प्रबंधन ने गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए अपील और दर्शन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

इसके अनुसार, श्रद्धालुओं से दिव्यांग, बच्चे और बुजुर्गों के साथ बीमार व्यक्तियों खासकर सांस संबंधी रोगियों को मंदिर न लाने की सलाह दी गई है। साथ ही ठाकुरजी की तरफ गुलाल न उड़ाने को भी कहा है। प्रबंधन ने कहा है कि मंदिर में मिलावटी रंग, गुलाल लेकर न आएं।

प्रबंधक मुनीष कुमार शर्मा ने बताया कि सभी भक्तों पर ठाकुरीजी का प्रसादी रंग व गुलाल डाला जाएगा। ऐसे में कोई भी श्रद्धालु ठाकुरजी की तरफ रंग, गुलाल, प्रसाद माला इत्यादि न फेंकें। ये सभी वस्तुएं सेवायत गोस्वामीजनों को ही दें। वहीं मिलावटी रंग और गुलाल मंदिर में न लेकर आएं और न ही हुड़दंग मचाएं। उन्होंने वृद्ध, दिव्यांग, छोटे बच्चे, बीमार व्यक्ति, सांस के रोगी, एलर्जी पीड़ितों को मंदिर न लाने के लिए भी कहा है।

इसके साथ ही बताया कि दर्शन के लिए एकल मार्गीय रूट चार्ट से दर्शन करें, जो पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार अनाउसमेंट किया जाता है। उन्होंने मंदिर आते समय श्रद्धालुओं से आभूषण, कीमती सामान न लाने के लिए भी कहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks