सपा विधायक को डेढ़ साल की सजा, पूर्व मंत्री को जेल

सपा विधायक को डेढ़ साल की सजा, पूर्व मंत्री को जेल

प्रयागराज/ बरेली, । माननीयों की विशेष अदालत ने बवाल और पुलिस पर हमले के करीब 22 वर्ष पुराने एक मामले में प्रतापपुर से सपा विधायक विजमा यादव को डेढ़ वर्ष की कैद के साथ 21500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। कोर्ट ने मामले के अन्य 14 आरोपितों को दोष मुक्त कर दिया। अदालत ने विजमा को भी कई आरोपों से दोष मुक्त किया है। वहीं बलवा, तोड़फोड़, जानलेवा हमले के छह वर्ष पुराने मामले में बरेली में सपा के पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार व समर्थकों ने गुरुवार को एमपीएमएलए की विशेष कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बाद में सभी को जेल भेज दिया गया।
व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल को दो साल की जेल
सरकारी कामकाज के दौरान बिक्री कर अधिकारी से मारपीट,जानमाल की धमकी देने के आरोपी व्यापारी नेता एवं पूर्व राज्य सभा सांसद बनवारी लाल कंछल को गुरुवार को एमपी एमएलए कोर्ट ने दो वर्ष के कारावास एवं पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks