राजेश कुमार शास्त्री
श्रीराम चरित मानस की प्रत्येक चौपाई पायस है

प्रदेश में हिंदु हित की बात करने वाली एक ही पार्टी है वह हिंदु समाज पार्टी जो हिंदु के हित के लिए मैदान में है और सारी पार्टियां मुस्लिम टुस्टी करण में लगी है उनको हिंदु और हिंदुत्व की आस्था से कोई लेना देना नहीं है ।
उक्त बातें बस्ती मंडल अध्यक्ष बबलू क़ुमार दूबे के हैं जो कि समाजवादी पार्टी को छोड़कर हिन्दू समाज पार्टी का दामन थामा है । श्री दूबे जनपद के डुमरियागंज स्थित हनुमान चौक पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कहा । उन्होंनें आगे कहा कि हम हिन्दुओं की रक्षा के लिए जी जॉन लगा देंगें इसके लिए मुझे चाहे जितना संघर्ष करना पड़़े । उन्होंनें कहा कि श्रीराम चरित मानस हिन्दुओं का सबसे बड़ा ग्रन्थ होने के साथ ही साथ यह एक तन्त्र शास्त्र भी है जो मानव के समस्त आकान्क्षाओं की पूर्ति करता है । इतना ही नहीं इस राम चरित मानस की प्रत्येक चौपाई पायस है ।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री पंकज श्रीवास्तव बस्ती मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति प्रसाद पांडे सिद्धार्थनगर जिला अध्यक्ष संजय मालवीय संत कबीर नगर जिला अध्यक्ष आलोक राय बस्ती जिला अध्यक्ष श्याम जी पांडे रुधौली विधानसभा अध्यक्ष सूरज मोरिया बस्ती में उपस्थित रहे ।