पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर नोटिस चस्पा किया, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – विधायक निधि गबन तथा अवैध कब्जा के मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर बयान दर्ज कराने के लिए एक बार फिर से सपा नेताओं के घर पर नोटिस चस्पा किया गया।
इस बार थाना जसरथपुर पुलिस के अलावा जैथरा पुलिस भी साथ रही। बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस चस्पा कराया गया है।एसओ जसरथपुर केके लोधी के अनुसार जैथरा में जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला दर्ज है, जिसमें आरोपियों को गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट से स्टे मिला हुआ है।
मामले में आरोपी बनाएं गए पूर्व जिपं अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह सहित अन्य के बयान दर्ज होने है साथ ही थाना जसरथपुर में विधायक निधि दुरपयोग के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ सिंह यादव निवासी अमृतपुर रघपुर सहित दो आरोपी बनाएं गए हैं। इस मामले में भी कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। बताया कि पुलिस जांच में सहयोग करने के आदेश देते हुए स्टे दिया था।
कोई भी बयान दर्ज कराने नहीं पहुंच रहा है। बुधवार को वह खुद फोर्स के साथ तथा एसएचओ जैथरा रामेन्द्र शुक्ला फोर्स के साथ गांव अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर पहुंचे और बयान दर्ज कराने को घर के बाहर नोटिस भी चस्पा किया है। अवैध कब्जा के मामले में पहले भी पुलिस नोटिस चस्पा कर चुकी है।