सर्व समावेशी, और प्रदेश की जनता के हितों का बजट है – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सर्व समावेशी, और प्रदेश की जनता के हितों का बजट है – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

एडवांस नेशन लखनऊ: 22 फरवरी 2023

बजट पर मुख्यमंत्री की प्रेसवार्ता
तिलक हाल में पहुंचे मुख्यमंत्री

प्रेसवार्ता हुई शुरू वित्तमंत्री ने की शुरुआत

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने पढ़ी शायरी

योगी जी का बजट बना है जनता की खुशहाली को

यह बजट रंगीन करेगा आने वाली होली को

बजट पर मुख्यमंत्री का विश्लेषण

सर्व समावेशी, और प्रदेश की जनता के हितों का बजट है : योगी

यूपी को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का बजट

अगले 5 वर्ष में प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी पर लाने वाला बजट

प्रदेश को प्रतिबद्धता को दर्शाता अमृत काल का पहला बजट : योगी

उत्तरप्रदेश-

वर्ष 2017-18 पहला बजट – किसानों को समर्पित।

वर्ष 2018-19 दूसरा बजट- औद्योगिक विकास तथा बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का विकास।

वर्ष 2019-20 तीसरा बजट- महिला सशक्तिकरण।

वर्ष 2020-21 चौथा बजट- युवा व इंफ्रास्ट्रक्चर विकास।

वर्ष 2021-22 पांचवां बजट- स्वावलंबन से सश्क्तिकरण।

वर्ष 2022- 23 बजट आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश एवं अंत्योदय की संकल्पना को समर्पित।

वर्ष 2023-24 आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव को प्रस्तुत करने वाला बजट।

सीएम योगी

एयर कनेक्टिविटी आज बहुत बेहतर हुई

साथ ही परिवहन निगम का बेड़ा है आज – योगी

कुंभ को देखते हुए प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम का बेड़ा बढ़ाने का निश्चय किया : सीएम योगी

मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तारीकरण योजना

एवं नवीन आद्योगिक क्षेत्र सृजन योजना की शुरुआत की गई

नई आद्यौगिक इकाइयों के विकास के लिए लाए पॉलिसी

टैबलेट और स्मार्ट फोन की व्यवस्था बधाई गई

3600 करोड़ रुपए से स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को टैबलेट और लैपटॉप मिलेंगे

2 करोड़ युवाओं को मिलेंगे टैबलेट और लैपटॉप

मुख्यमंत्री-

देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य उत्तरप्रदेश, प्रधानमंत्री जी के निर्देशन में आगे बढ़ रहा

बजट हर बार किसी न किसी थीम पर आधारित रहा,पहला बजट अन्नदाता किसान को समर्पित था,इसी तरह हर बार का बजट अलग अलग थीम पर था.

2021 22 का बजट स्वावलंबन से सशक्तिकरण को समर्पित था,22 23 का अंत्योदय को,आज का बजट उत्तरप्रदेश के त्वरित सर्वसमावेशी आत्मनिर्भर बजट है…

यह बजट उत्तरप्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के लिए होगा,यह बजट 1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लिये नींव साबित होगा….

आज का बजट 6 लाख 90 हजार से ज्यादा का है,16-17 में करीब 3 लाख 40 हजार के आसपास था

बजट के दायरे को बढ़ाया गया है…2022 के चुनाव में हमने जो लोक संकल्प पत्र में वायदे किये,उनमें से 110 वादों को शामिल किया गया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks