सभी श्रमिक काम पर नहीं आ रहे है कार्यस्थल पर सीआईबी बोर्ड नही लगाया गया

राजेश कुमार शास्त्री

डिमांड के अनुसार 69 श्रमिक का मस्टर रोल निकाला गया, परन्तु सभी श्रमिक काम पर नहीं आ रहे है कार्यस्थल पर सीआईबी बोर्ड नही लगाया गया है

सिद्धार्थनगर । जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर नें विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत मेहनौली में मनरेगा योजना से हुए पोखरा खुदाई के कार्यों का निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के समय श्रीमती संगीता यादव, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे l कार्य पर रिपोर्ट के अनुसार के अनुसार 64 श्रमिक का मस्टररोल निकाला गया है l मौके पर 46 श्रमिक मिले l बताया गया कि मात्र 49 श्रमिक की उपस्थिति एनएमएस पर दर्ज किया गया है l ग्राम रोजगार सेवक द्वारा बताया गया कि डिमांड के अनुसार 69 श्रमिक का मस्टर रोल निकाला गया, परन्तु सभी श्रमिक काम पर नहीं आ रहे है l कार्यस्थल पर सीआईबी बोर्ड नही लगाया गया है l तत्काल सीआइबी लगाने के निर्देश किया गया l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks