जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद जांच में खुल गई पोल

जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद जांच में खुल गई पोल
अपात्रों को आवास, पात्र झोपड़ी में रहने को मजबूर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,पीएम आवास योजना में अपात्रों को आवास दे दिए गए जबकि पात्र झोपड़ी डालकर रहने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद हुई जांच में 35 अपात्र आवास मिले है। इन सभी से पैसे की रिकवरी की जा रही है।

ब्लॉक क्षेत्र सकीट के गांव नगला हरिकिशन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 46 लोगों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए, जिन लोगों के आवास मिले है उन सभी पर पहले से पक्के मकान हैं। कुछ लोग तो ऐसे जिनके पास दो मकान है। इसके बाद भी बिना जांच पड़ताल के किए आवासों को स्वीकृत कर दिया गया। गांव के ही लोगों ने डीएम अंकित कुमार अग्रवाल को इस मामले की शिकायत की। डीएम ने कार्यों की जांच के लिए नायब तहसीलदार और ब्लॉक के अधिकारियों की ओर से जांच कराई। जांच पता चला कि 35 आवंटी ऐसे मिले जो योजना के पात्र नहीं थे। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के पास भेजी गई। रिपोर्ट मिलने के बाद ऐसे लोगों की सूची बनाई गई जिनके खाते में आवासों की किश्त जा चुकी थी। 17 लोग आवासों का पैसा ले चुके थे। अब अधिकारी इन पैसों को वापस करा रहे है।
मारहरा में भी यही हाल है पैसे लेकर अपात्रों को पात्र कर दिया गया है डीएम साहब से अनुरोध है महादेवी की भी जांच करा कर देख ली जाए

बीस-बीस हजार रुपये रिश्वत का आरोप आरोप है कि प्रधानमंत्री आवासों को अपात्रों को आवटंन करने के लिए पैसा लिया गया। बीस-बीस हजार रुपये की रिश्वत लेकन इन्हें यह आवास दे दिए गए।
सात लोग ऐसे जिनके पास नहीं है रहने को जगह

एटा। शिकायतकर्ता ने डीएम को दी गए शिकायती पत्र पर हर आवास के बारे में पूरी डिटेल दी है। जिसे आवास मिले है उस पर कितनी जमीन है। कितने मकान है। वहीं एक सूची यह भी दी है कि जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है और झोपडी में जमीन यापन कर रहे है। पूरे गांव ऐसे में सात लोग है। वह या तो कच्चे मकान में है अथवा झोपडी में। दो लोग ऐसे भी जो दूसरों के मकान में रह रहे है।

सकीट ब्लॉक के गांव हरिकिशनपुर में आवासों की जांच कराई गई थी। 35 अपात्र मिले है। इसमें 17 लोगों के खाते में पैसा चला गया था। उस पैसे को वापस करा रहे है। कुछ लोगों ने पैसा वापस कर दिया है। जिम्मेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. अवधेश वाजपेई, सीडीओ एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks