महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा तृतीय पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा तृतीय पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजन किया गया।

वाराणसी आज दिनांक 212 2023 को कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आनंद कुमार त्यागी जी ने बताया कि यह आपसी अनुभवों को साँझा करने का समय है जब पुराने विद्यार्थी एक साथ उपस्थित हुए है। यह हमारे लिए बहुत ही गर्व और गौरव का क्षण है जबकि इतने सारे अनुभवी पुरातन विद्यार्थियों से अर्थशास्त्र विभाग समृद्ध है। आगे उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्र सभी क्षेत्रों से संबंधित है, इसे अन्य विषयों से जोड़ने की आवश्यकता है। इस आशय से यह अर्थशास्त्र विभाग की महती जिम्मेदारी है कि वह सिलेबस निर्माण इस प्रकार से करें कि अंतरविषयक और बहुविषयक शिक्षा प्रणाली एक साथ समाहित हो सके क्योंकि अर्थशास्त्र ही एक ऐसा माध्यम है जिसमें सभी रास्ते खुले है। मुख्य अतिथि के रूप में समाज विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह विद्यार्थियों का समय है। उन्होंने पुरातन छात्र सम्मेलन के महत्व को बताया। बतौर विशिष्ट अतिथि संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजनाथ ने बताया कि अनुशासन ही सबसे बड़ी पूंजी है। अनुशासन और गुरुजनों के आशीर्वाद से ही हम जीवन में नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। विशिष्ट् अतिथि अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर तथा विश्वविद्यालय अलुमनाई एसोसिएशन के निदेशक प्रो.एन एस कामिल सर ने यह कहा कि हमें सदैव प्रयासरत रहना चाहिए कि किस प्रकार से विश्वविद्यालय का पठन-पाठन का कार्यक्रम समृद्ध हो। उन्होंने यह भी बताया कि एक शिक्षक कभी मृत्यु को प्राप्त नहीं करता उसके विचार सदैव विद्यार्थियों के मध्य जीवित रहते हैं। अतिथियों का स्वागत अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार ने किया तथा कहा कि उपस्थित पुरातन विद्यार्थियों के सुझावों एवं आकांक्षाओं को भविष्य की योजनाओं में समाहित किया जायेगा। प्रो राजेश पाल द्वारा विभाग के गतिविधियों को विस्तार से बताया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के समन्वयक डॉ राकेश कुमार तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के तिमाही लीफलैट पत्रिका वॉइस ऑफ इकोनॉमिक्स का विमोचन हुआ जिसकी संपादक डॉ उर्जस्विता सिंह तथा सह- संपादक डॉ पारिजात सौरभ हैं।
कार्यक्रम को दो सत्रों में आयोजित किया गया। दूसरे सत्र में पुरातन विद्यार्थियों का अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। सत्र में पुरातन विद्यार्थियों ने अपने विचार साँझा किये। सभी ने सर्व सम्मति से अर्थशास्त्र विभाग के अलुमनी association के अध्यक्ष पर प्रो शरद, सचिव पर डॉ शेफालिका राय, कोषाध्यक्ष पर डॉ राकेश कुमार तिवारी को चुना।
कार्यक्रम में प्रोफेसर उदित नारायण चौबे, प्रोफ़ेसर श्रीमन पांडे , डॉक्टर जगदीश,अमलेश शुक्ला ,कन्हैया दुबे , रश्मि सिंह, डॉ तरुण , डॉ राजनाथ, डॉक्टर शेफालीका , डॉक्टर अंजली अग्रवाल, प्रोफेसर अंकिता गुप्ता ,प्रोफेसर हंसा जैन डॉक्टर शशिबाला, डॉक्टर अमित कुमार सिंह ,डॉक्टर पारसनाथ मौर्य ,डॉक्टर गंगाधर के अलावा आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन पीएचडी कोर्स वर्क के विद्यार्थी नितेश और सुलभा द्वारा किया गया। कुलगीत श्वेता और नमिता द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में शोध छात्र/ छात्राओं ने अपना सहयोग दिया जिनमें श्वेता शुक्ला ,रंजना ,सुरभि सिन्हा , मुकेश कुमार बिन्द, अखिलेंद्र ,केतन ,वेद ,अनुप्रिया ,मनीषा ,सुमन ,नमिता, रीना, सागर  इत्यादि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks