गोल्हौरा पुलिस नें ग्राम प्रहरियों के साथ एक गोष्ठी की

राजेश कुमार शास्त्री

गोल्हौरा पुलिस नें ग्राम प्रहरियों के साथ एक गोष्ठी की

सिद्धार्थनगर । आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत थाना गोल्हौरा पुलिस नें ग्राम प्रहरियों के साथ एक गोष्ठी की ।मिली सूचना के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी इटवा हरिशचन्द्र व प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा बलजीत राव के नेतृत्व में आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत ग्राम प्रहरीगणों के साथ गोष्ठी की गयी ।

इस गोष्ठी में ग्राम प्रहरीगणों से त्यौहार होली को सकुशल संपन्न कराने क्षेत्र की छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारी प्राप्त करने और सूचनाओं को तत्काल आदान प्रदान करने के उद्देश्य से गोष्ठी की तथा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त आदेश-निर्देशों को उनको अवगत कराया गया । ग्राम प्रहरियों के माध्यम से सूचनाओं का आदान प्रदान समय से होता रहे क्योंकि ग्राम प्रहरियों पुलिस के अभिन्न अंग है और पुलिस का जनता से संबंध बनाने में कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए इनका अहम योगदान रहता है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks