मात्र शक्ति के लिए मेरा जीवन समर्पित:-सीमा वाष्णेय

निधौलीकलां में मात्र शक्ति सम्मेलन का आयोजन।
–मात्र शक्ति के लिए मेरा जीवन समर्पित:-सीमा वाष्णेय
निधौलीकलां,
एटा,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महिला समन्वय विभाग नगर निधौली कला के सरस्वती शिशु मंदिर में मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती के चित्र और भारत माता के चित्र और उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, तथा मंचासीन अतिथियों का अंग वस्त्र भेंटकर फूल माला के साथ स्वागत किया गया। मंचासीन अतिथियों में मुख्य वक्ता के रूप में महिला जिला समन्वयक श्रीमती सीमा वाष्णेय ,कार्यक्रम की अध्यक्षता शीला गुप्ता पूर्व प्रधानाध्यापक और विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पा देवी रही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरोज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अतिथियों के स्वागत में नगर चेयरमैन निधौलीकला देव लाल लोधी की पत्नी राजवती, सरिता एडवोकेट ,ममता गुप्ता, सरोज गुप्ता, ज्योति राजपूत, सीमा सिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चिरौंजी लाल गुप्ता सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर निधौली कला की छात्राओं ने खचाखच भरे हाल में बंधन गीत पर नृत्य कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिलाशक्ति पुष्पा देवी ने देश भक्त गीत गाया।मुख्य वक्ता सीमा वाष्र्णेय ने कहा कि हम सब मिलकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए कार्य करेगी, इसके लिए हमे जागरूक होना जरूरी है।आज हम सब मात्र शक्ति सम्मेलन के माध्यम से एकत्रित हुई हैं।हम सबको अखंड भारत के लिए कार्य करना होगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीमती राजवती, महिला मोर्चा भाजपा की जिलाध्यक्ष ममता गुप्ता,सरिता एडवोकेट, आशा राजपूत,ज्योति राजपूत, सीमा सिंह, सरोज गुप्ता, कनिका गुप्ता,फूलवती राजपूत,चंद्रकांती, मोरश्री, ओमवती, इमारती देवी, गुड्डी देवी, किशोरीदेवी, लादेती देवी, शांति देवी, कमलेश देवी, निर्मला देवी, ममता देवीरश्मि गुप्ता, संगीता देवी, सरिता,झम्मन सिंह राजपूत, सरस्वती शिशु/विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य दिनेश बाबू, नगर चेयरमैन देवलाल लोधी,पूर्व विभाग संयोजक बजरंगदल देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट, नीरज गुप्ता, योगेन्द्र सिंह योगी, अनमोल रत्न गुप्ता,आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks