
होटल अधिराज पैलेस कारगिल पैट्रोल पम्प चौराहा सिकन्दरा थाना सिकन्दरा आगरा के कर्मचारियो को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सेवानिवृत सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा ।
आगरा,: आज दिनांक 21.02.23.को सेवानिवृत सी0 एफ0 ओ0 ने होटल अधिराज पैलेस कारगिल पैट्रोल पम्प चौराहा सिकन्दरा थाना सिकन्दरा आगरा के कर्मचारियो को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वंधी जानकारी दी गई । तथा एल पी जी गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने पर आग वुझाने की व वुझातै समय सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई । तथा होटल मे आग लगने के कारणो व वुझाने की भी जानकारी दी गई । तथा होटल मे रूके यात्रियो को सुरक्षित निकालने के भी सुझाव दिये गये । तथा कर्मचारियो को होटल मे लगे फायर सिस्टम को एवं लगे अग्नि शामक यन्त्रो को चलाने की व वुझातै समय सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई । तथा कोराना को देखते हुए सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के भी सुझाव दिये गये । तथा साथ ही साथ सी.एफ.ओ ने होटल कर्मचारियो को अग्नि शमन के आपातकालीन टेलीफोन नंबरो की भी जानकारी दी गई । मौके पर उपस्थित मैनेजर श्री लोकेश कुमार, ललित, आकाश, विनोद, दानिश आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एव सराहना की ।