अपात्रों को पीएम आवास पर होगी कार्रवाई

*अपात्रों को पीएम आवास पर होगी कार्रवाई*

एटा, । सोमवार को प्रात 10 से अपरान्ह 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ। तहसील एटा में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह ने अधिकारियों के साथ 38 फरियादियों की शिकायतों को सुना।

डीएम ने ब्लॉक सकीट के ग्राम हरसिंहपुर सहित अन्य ग्रामों से प्राप्त प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने की शिकायत पर उच्चाधिकारियों को मौके पर भेजने के निर्देश। डीएम ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण बहुत महत्वपूर्ण है। पात्र व्यक्ति को शासन से आवंटित 1.20 लाख रूपये तीन किश्तों में प्रदान किए जाते हैं। बीडीओ सुनिश्चित करें अपात्र व्यक्ति को किसी भी दशा में आवास न दिया जाए। तहसील एटा सदर में कुल 38 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील अलीगंज में एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने एसडीएम मानवेन्द्र सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई करते हुए प्राप्त सात शिकायतों में से एक का निस्तारण किया। तहसील जलेसर में एसडीएम रामनयन ने जनसमस्याओं को सुनते हुए प्राप्त 12 में से दो निस्तारण किया। सीडीओ डॉ. एके वाजपेयी, सीएमओ डॉ. यूके त्रिपाठी, एसडीएम सदर शिव कुमार, तहसीलदार सीपी सिंह, बीएसए संजय सिंह, एआर कॉपरेटिव महावीर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks