राजेश कुमार शास्त्री
तहसील शोहरतगढ़़ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई हुआ

सिद्धार्थनगर । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर नें तहसील शोहरतगढ़़ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई किया ।
सोमवार को तहसील दिवस के अवसर पर तहसील शोहरतगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व जयेन्द्र कुमार, मुख्या विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को समयबद्धता/गुणवत्ता के साथ निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए ।
इस दौरान उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।