संस्था हमेशा उन लोगो को आगे लाती है जिनके अंदर प्रतिभा छुपी होती हैं और ऐसे लोगो को मंच देना संस्था की पहली प्राथमिकता हैं।

वाराणसी , मां वैष्णो महिला सेवा संस्थान की तरफ से महिला सशक्तिकरण एवं प्रदूषण मुक्त होली के ऊपर ड्राइंग कंपटीशन अस्सी घाट पर करवाया गया जिसमें लगभग डेढ़ सौ बच्चों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया जूनियर और सीनियर 2 वर्ग में कंपटीशन हुआ फर्स्ट सेकंड थर्ड आए बच्चों को सर्टिफिकेट और गिफ्ट संस्था की तरफ से दिया गया बाकी सभी बच्चों को संस्था की तरफ से सर्टिफिकेट वितरित किया गया कार्यक्रम का आयोजन नीतू जायसवाल ने किया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विनीता मिधा जी रही कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने की सभी बच्चों को बधाई और शुभकामना संस्था के राष्ट्रीय महासचिव कृष्णा पांडे ने दी संस्था हमेशा उन लोगों को आगे लाती है जिनके अंदर प्रतिभा है छुपी प्रतिभा को लाना और उसको मंच देना संस्था का पहली प्राथमिकता है।