
एटा- थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, चोरी की घटना में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत मुअस0- 55/2022 धारा 457, 380, 411 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त समीन पुत्र साबिर निवासी गढ़िया पैगंबरपुर हर्रिमपुर थाना हजारतपुर जिला बदायू को दिनांक 20.02.2023 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
- समीन पुत्र साबिर निवासी गढ़िया पैगंबरपुर हर्रिमपुर थाना हजारतपुर जिला बदायू
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
1- थानाध्यक्ष श्री संजय पाल सिंह
2- का0प्रांशुल
3- का0 सन्नी महरोल।