किशोरी ने खा लिया था भांग का लड्डू, छेड़छाड़, रिपोर्ट योगेश मुदगल

पूजा करने मंदिर गई थी, होश आने के बाद घरवालों को घटना की जानकारी दी
किशोरी ने खा लिया था भांग का लड्डू, छेड़छाड़, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – मौसी-मौसा के साथ मंदिर पूजा करने गई किशोरी ने अनजाने में प्रसाद में भांग का लड्डू खा लिया। इसका फायदा उठाकर एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। मौके पर पहुंचे मौसा को देख युवक भाग गया। होश न आने पर पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मां ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सकीट संवाददाता के अनुसार थाना मलावन के एक गांव निवासी एक किशोरी छह दिन पूर्व थाना सकीट के मोहल्ला निवासी मौसी के घर आई थी। शनिवार शाम को महाशिवरात्रि पर मौसी-मौसा, मौसेरी बहन के साथ मंदिर गई थी। मंदिर में प्रसाद बंट रहा था। किशोरी ने अनजाने में भांग का लड्डू खा लिया। नशा होने पर वह खेत में बैठ गई। बरथरी मलावन निवासी कुलदीप आया और उसके साथ छेड़खानी की। आरोपी के पकड़ने पर किशोरी ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौसा पहुंच गए। मौसा को देख आरोपी भाग गया। रविवार सुबह पूरी तरह होश में आने के बाद पीड़िता ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

● छह दिन पूर्व मौसी के घर आई थी, मां ने सकीट पुलिस को दी सूचना

● शोर सुनकर मौसा पहुंच गए, उनको आता देख कर आरोपी भाग गया

मेडिकल रिपोर्ट, बयानों के आधार पर बढ़ेंगी धाराएं
एसओ अनुज चौहान का कहना है कि मां ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और बयान भी दर्ज होंगे। मेडिकल रिपोर्ट व बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।

किशोरी की मां की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडिता से भी पूछताछ की जा रही है।

  • उदयशंकर सिंह, एसएसपी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks