राजेश कुमार शास्त्री
सभी से भाईचारा अमन -चयन बनाए रखने की अपील की गई

सिद्धार्थनगर । आगामी त्योहार होली व शबे बारात के दृष्टिगत पुलिस चौकी बिस्कोहर मे की गई पीस कमेटी की बैठक ।
मिली सूचना के अनुसार अमित कुमार आनन्द अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व राणा महेंद्र प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज सिद्धार्थनगर व थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर सूर्य प्रकाश सिंह की मौजूदगी में आज थाना क्षेत्र त्रिलोकपुर के समस्त धर्मगुरूओ / मौलाना /गणमान्य व्यक्तियों / संभ्रांत व्यक्तियों के साथ चौकी बिस्कोहर पर पीस कमेटी की बैठक की गई ।
इस बैठक में आगामी त्योहार होली व शबे बारात के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में लोगों से वार्ता की गई तथा सभी को उच्च अधिकारीगणों से प्राप्त आदेशों निर्देशों से अवगत कराया गया तथा सभी से भाईचारा अमन -चयन बनाए रखने की अपील की गई ।