
सोमवती अमावस्या पर एक लाख से ज्यादा श्रृद्धालुओं के गंगा स्नान पहुंचने की संभावना । पुलिस ने किये व्यापक प्रबंध।
कासगंज,थाना सोरों के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुलिस बल के साथ सोमवती अमावस्या को लेकर पैदल गश्त करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया । तथा यातायात व्यवस्था , मेला ग्राउंड में पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं को परखा और श्रृद्धालुओं के लिए अलग अलग आने जाने वालों की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है और असामाजिक तत्वों , अराजकता फ़ैलाने अशांति फ़ैलाने वालों के खिलाफ कठोर तम कार्यवाही की जायेगी।
स्मरण हो कि पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ,अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे , सीओ ट्रैफिक , यातायात प्रभारी , थाना प्रभारी सोरों , थाना प्रभारी कासगंज , के कठिन परिश्रम , और सूझबूझ से महाशिवरात्रि पर्व के दौरान कांवड़ियों और गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी कठिनाई अथवा यातायात बाधित होने का सामना नहीं करना पड़ा।
डॉ विनय शौनक कासगंज।