फिरोजाबाद न्यूज–

जिला जज के अर्दली का शव सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैली।
मृतक की पत्नी शादी समारोह से लौटी तो कमरे में मिला शव।
पति को लटका देख पत्नी के उड़े होश।
आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
अर्दली के सुसाइड की जानकारी मिलने पर न्यायिक अधिकारी के साथ-साथ प्रशासनिक व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
बताते है कि मृतक की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी।