
एटा, जय भारत मंच के अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ के मण्डल अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा जय भारत मंच के प्रेरक एवं हम सबके मार्गदर्शक परम आदरणीय डॉक्टर इंद्रेश कुमार जी के जन्मदिवस पर जय भारत मंच जिला एटा परिवार की तरफ से जिलाध्यक्ष राहुल गुप्त एड. के आवास पर उनके यशस्वी और दीर्घ जीवन की कामना करते हुए एक यज्ञ का आयोजन शाम 7बजे किया गया यज्ञ में जिला महामन्त्री अतुल भदौरिया,मानवेंद्र कुमार गुप्त एड.,शिशुपाल सिंह भदौरिया, रोहित भदौरिया,अनिल गुप्ता, संजय यादव,सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित रहे तथा यज्ञ ब्रह्मचारी श्री वरुण शास्त्री जी ने पूरे विधि विधान से संपन्न कराया।