

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का निधौलीकलां में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन।
–राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर हैं स्वयं सेवक:-संजीव पांडेय।
एटा,
निधौली कलां के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज प्रणाम के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के जिला कार्यवाह संजीव पांडे ने कहा कि राष्ट्र की सेवा के लिए यह स्वयंसेवक तत्पर हैं और इन्हें लगातार शाखा के माध्यम से राष्ट्र सेवा का ज्ञान अर्जित कराया जा रहा है। बाल्यकाल से बना स्वयंसेवक सबसे मजबूत और सशक्त पढ़ा लिखा स्वयंसेवक होता है। वह धरती माता, राष्ट्र सेवा ,गौ माता ,भारत माता सब की सेवा करना सीख जाता है ।नगर के सरसंघचालक संतोष गौड़ ने कहा कि 10 वर्ष पूर्व निधौली कला में स्वयंसेवक बहुत ही कम देखने को मिलते थे आज लगभग 200 स्वयंसेवक निधौली कला नगर में है और वह शाखा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति सीख रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से होकर नगर भ्रमण करते हुए मोहल्ला सादुपुरा की बगीची मैं जाकर समापन हुआ। इस अवसर पर संघ के सभी स्वयम सेवकों के ऊपर नगर भृमण के दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा की गई और सभी को जलपान भी कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर सरसंघचालक डॉक्टर संतोष गौड़, जिला कार्यवाह संजय पांडे, जिला प्रचारक विकास, जिला संपर्क प्रमुख मातादीन, जिला सेवा प्रमुख अरविंद सिसोदिया, नगर सेवा प्रमुख सुरेश चंद्र, नगर गौरक्षा प्रमुख अशोक कुमार, नगर विद्यार्थी प्रमुख अनमोल गुप्ता, नगर शिक्षा प्रमुख अजीत, खंड कारवांह गोविंद, नगर प्रचारक विवेक कुमार, नगर कार्यवाह अनुभव भारद्वाज,नगर सह कार्यवाह दीपक कुमार, नगर के सेवादार के रूप में नगर अध्यक्ष देवलाल लोधी, देवेंद्र कुमार लोधी एडवोकेट, चेतन जादौन ,पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि निशांत गुप्ता मोनी, रामकिशन वर्मा, नीरज गुप्ता राजीव कुमार गुप्ता, योगेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र, बाल स्वयंसेवक यश राजपूत ,प्रतीक, प्रशांत ,चेतन, अंशुल, प्रभात, नितिन गुप्ता, कपिल राजपूत आदि सैकड़ों स्वयंसेवक पथ संचलन में शामिल रहे।