मुरादाबाद/ ठाकुरद्वारा: ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव में शनिवार सुबह तेंदुआ घुस आया और लोगों पर हमला बोल दिया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर तमाम ग्रामीण भी आ गए। उन्होंने तेंदुआ को हिम्मत कर घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें तेंदुआ घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई।