अंबाला में भाजपा के कार्यकर्ता की मौत

नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई कार, गाड़ी चला रही पत्नी एयरबैग खुलने से बची
अंबाला कैंट में BJP वर्कर की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि गाड़ी का एयरबैग खुलने से उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। हालांकि, महिला को छाती में चोटें आई है, जिसके चलते उसे अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा रविवार सुबह दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर NH-1 अंबाला कैंट में हुआ। मृतक की शिनाख्त पानीपत निवासी राजीव के रूप में हुई है।