
हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा देहात क्षेत्र
एटा,जैथरा – महाशिवरात्रि पर कस्बा के प्रमुख शिवालयों पर महादेव की पूजा अर्चना करने को लेकर भक्तों बेहद उत्साह बना रहा। सुबह से ही कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र की श्रद्धालु हाथों मे गंगाजल लोटा एवं थाली में सेज बेल, पत्री, फल, फूल आदि लेकर ऊबड -खबड रास्ते से होकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने पहुचे। जहां पर उन्होने शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, दही, शहद, घी, पंचामृत, पुष्प एवं प्रसाद चढाकर महादेव का आभिषेक कर मनोतियां मांगी।
दिव्य शिवलिंग के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने मांगी इच्छेश्वर महादेव से मनौतियां जलेसर। महाशिवरात्रि पर कस्बा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं ने पटनी पंक्षी विहार स्थित इच्छेश्वर महादेव शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा अर्चना एवं उपासना की। उसके अलावा हजारों शिवभक्त कावंडियों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
देवाधिदेव के जयघोष से गूंजायमान हुए सकीट के शिवालय सकीट। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कस्बा क्षेत्र के शिवालयों में बम-बम भोले हर-हर महादेव के जयकारों के अलावा शिव समर्पित मंत्रोच्चारण की गूंज बनी रही। तरा वाले प्राचीन शिवालयों पर शिवक्त कांवडियों ने गंगाघाटों से जल लाकर शिवलिंग का विधान पूर्वक जलाभिषेक किया।
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे शिवालय
अलीगंज। मंगलवार को महाशिवरात्रि पर ब्रह्मबेला से ही जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया। श्रद्धालुओं के हर हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंजते रहे। सुबह से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए कतार लग गई। जगह-जगह मेले का आयोजन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुश्तैद रहा।
मिरहची में जगह-जगह हुए भंड़ारे
मिरहची। महाशिवरात्रि पर कस्बा स्थित पुलिस चौकी के पीछे प्राचीन शिव मंदिर सहित सभी छोटे-बड़े शिवालयों पर श्रद्धालु का दिनभर तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान की विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। इसके अलावा शकुंतला साहू ने पेट्रोल पंप पर भंड़ारे का आयोजन किया। इसी प्रकार कुक्कू माहेश्वरी सहित रिंकू वशिष्ठ, शुभम पचौरी, चिंटू उपाध्याय, रवी, उपाध्याय आदि शिवभक्तों ने भंड़रों का आयोजन कर पुण्य कमाया।
शिवभक्ति में लीन रहे अवागढ़ के श्रद्धालु
अवागढ। महाशिवरात्रि पर कस्बा के सभी शिव मंदिरों के अलावा देवी देवताओं के मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का गंगाजल के अलावा दूध, दही, शहद, इत्र, पंचामृत आदि से अभिषेक किया। वहीं भांग, बेल, पत्री, धतूरा, फल, फूल आदि का आर्पण कर मनौतियां मांगी।
भक्तों ने विधि-विधान से की पूजा अर्चना
मरथरा। शनिवार को गांव मरथरा भगवानदास स्थित सभी शिव मंदिरों में देवाधिदेव की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने प्रमुख चौराहे पर भंडारे का आयोजन किया। जिस में वीरेंद्र हलवाई, बबलू, आकाश, छोटे हलवाई, केशव सिंह प्रधान, ओपी, किशन ने सहयोग कर पुण्य कमाया।