एटा।प्रशासन द्वारा कंटेन्टेमेंट जोन घोषित किए गए जनपद न्यायालय एटा के गेट
संख्या 3 के चलते शुक्रवार को अदालत परिसर के साथ अधिवक्ताओं के चैंबरों
के सेनेटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू हुई।
प्रभारी अधिकारी नजारत अपर जिला जज कुमार गौरव ने खुद इस अभियान की
कमान संभाली और पालिका की टीम के साथ जनपद न्यायालय के चप्पे चप्पे को
कोरोना वायरस से खतरे से मुक्त कराने के लिए सेनेटाइज कराया। जनपद
न्यायालय के मुख्य परिसर में स्थित सभी प्रकार के न्यायालय कक्षों,
न्यायाधिकारियों के विश्राम कक्षों, गलियारों, केंद्रीय सभागार के साथ
मुख्य बिल्डिंग के सभी परिसरों व पार्कों के चप्पे चप्पे पर दवाइयों का
छिड़काव कराया। इसके बाद मुंसिफ न्यायालय परिसर में भी सभी अदालती
कक्षों, विश्राम कक्षों के साथ अधिवक्ताओं के चैंबरों को भी सेनेटाइज
किया गया। इसके साथ ही गांधी मार्केट व कचहरी रोड स्थित अधिवक्ता चैंबरों
पर दवाईयों का छिड़काव हुआ। इस सेनेटाइजेशन अभियान में कैलाश कुमार अपर ज़िला जज,युगल शम्भु अपर सिविल जज(जू0डि0)सेंट्रल नाजिर
नाजिम अली, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दीप कुमार वाष्र्णेय आदि
मौजूद थे।
