बिजली चोरों के खिलाफ दर्ज हो रहीं एफआईआर

बिजली चोरों के खिलाफ दर्ज हो रहीं एफआईआर

एटा,बिजली चोरी पर लगाम लगाए जाने को चलाए जा रहे अभियान के बाद भी लोग खुलेआम बिजली चोरी कर रहे है। हालात ये हो गए हैं कि परेशान होकर अधिकारी बिजली चोरों पर एफआईआर करा रहे है।

बीते दिन विजिलेंस टीम ने शहर के कई स्थानों पर बिजली चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जगन्नाथपुरी क्षेत्र में एक बैल्डिंग कारीगार खुलेआम बिजली चोरी कर काम कर रहा था, जिसे टीम ने रंगो हाथों पकड़ा और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसी प्रकार अन्य लोगों को भी दिन में बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। शुक्रवार को विद्युत वितरण नगरीय एक्सईएन गुरुचरन लाल भटनागर ने बताया कि सप्ताह में लगातार चार दिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हर बार चेकिंग में 10 से 15 लोग कटिया एवं बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़े जा रहे है। सभी के खिलाफ मुकदमा लिखवाया जा रहा है। उसके बाद भी लोग बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे है।

उन्होंने बताया कि निगम अधिकारी, कर्मचारी चोरों पर मुकदमा दर्ज कराते-कराते थक रहे है। लेकिन लोग बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे है। एक्सईएन ने बताया कि कई लोगों पर बिजली चोरी के करने के संबंध में दो से तीन बार मुकदमा दर्ज हो चुके है। फिर भी वह चोरी कर रहे है। जिससे निगम को शहरी क्षेत्र से प्रति महीनें दो करोड़ रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक लोग अपनी मानसिकता नहीं बदलेगे तब तक निगम को प्रतिमाह नुकसान होता रहेगा।
220 केवी बिजलीघर में होगा मेंटेनेंसआज दो घंटे गुल रहेगी बिजली

शुक्रवार को गंगनपुर स्थित 220 केवी बिजलीघर के अवर अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि 18 फरवरी को सुबह नौ से दस एवं शाम को तीन से चार बजे के बीच बिजलीघर में गुणवत्ता सुधार कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33 केवी बिजलीघर रिजोर, बागवाला, पिलुआ, मेडिकल कॉलेज, मलावन, यूपीएसआईडीसी, ठंडी सड़क, रेलवे रोड जेटीपीएस कोतवाली, सकीट आदि बिजलीघर दो घंटे ब्रेकडाउन रहेगे। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

एटा,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks