एटा के कट्टर हिंदूवादी नेता एवम् समाजसेवी राजू आर्य एक डिबेट के दौरान बोले– राजू भैया सांसद जी ने हाथों सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात

एटा। जिला में आय दिन होने वाले अधिकतम कार्यक्रमों का हिस्सा बनकर उभर रहे हिंदूवादी एवं समाजसेवी भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य पिछले दिन ही भारत 24 न्यूज चैनल के एक डिबेट के लाइव कार्यक्रम मन की बात में एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के हाथों सम्मानित किया गया। बताते चलें कि एक दिन पूर्व जिला के सबसे टॉप मोस्ट होटल में से एक प्रसिद्ध होटल ग्रैंड स्पाइस में मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें चैनल की बड़ी नामी-गिरामी हस्तियां ने शिरकत की। कार्यक्रम में जिला की राजनीति के साथ साथ प्रदेश की राजनीति के धुरी माने जाने वाले और राजनीति के धुरंधर कहे जाने वाले एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के साथ साथ जिला की कई विधान सभा क्षेत्र के विधायकगणों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के रुप में पधारे भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य को सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भईया द्वारा सम्मानित किया गया। जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि डिबेट के दौरान बड़ी संख्या में राजनीति से जुड़े चेहरे सम्मिलित रहे, जिसमें मुख्य धारा में एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी आदि गणमान्य राजनेता एवम् दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लेकिन एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया जी के हाथों जो सम्मान मुझे आज इस मन की बात के दौरान मिला है जो मेरे (आर्य) लिए गर्व की बात है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks