एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 313/2020 धारा 363 भादवि व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट* में फरार चल रहे दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 10.07.2020 को वादी श्री नीटू पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम लालगढी थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 09.07.2020 को गांव के ही रवि तथा दीपू वादी की बहिन उम्र करीब 16 वर्ष को अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गये हैं। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 313/20 धारा 363 भादवि व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी तथा अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा सतपाल भाटी को निर्देशित किया गया। थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनांक 11.07.2020 को मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे दोनों आरोपी युवकों तथा अपहृता को कस्बा कंपिल, फर्रूखाबाद से समय करीब 08.05 बजे गिरफ्तार/बरामद किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- दीपू उर्फ दीपक पुत्र मुनीश्वर सिंह निवासी लालगढी थाना जैथरा एटा।
2- रवि पुत्र विजयपाल सिंह निवासी ग्राम लालगढी थाना जैथरा एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष सतपाल भाटी
2- उपनिरीक्षक नितिन कुमार
3- आरक्षी सतेंद्र कुमार
4- आरक्षी शीशपाल सिंह
5- महिला आरक्षी हिमांशु सिंह
