पुलिस उपायुक्त श्रीमती आरती सिंह ने किया शिल्प बाजार का भ्रमण।

हस्तशिल्पियों के उत्पाद अत्यधिक उपयोगी एवं कला से परिपूर्ण हैं-पुलिस उपायुक्त।

पुलिस उपायुक्त श्रीमती आरती सिंह ने किया शिल्प बाजार का भ्रमण।

वाराणसी । कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित एवं जनता ग्रामीण सेवा संस्थान जनपद- संत कबीर नगर के द्वारा आयोजित महानगर के अर्बन हाट मकबूल आलम रोड चौका घाट में दस दिवसीय क्राफ्ट बाजार मैं आज भी काफी भीड़ रही। इस अद्भुत शिल्प बाजार का भ्रमण वाराणसी कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त श्रीमती आरती सिंह ने भी सपरिवार किया तथा खरीदारी भी की। इस दौरान उन्होंने बताया कि विशेष रुप से पश्चिम बंगाल से आए हासिल पीओके उत्पाद अत्यधिक आकर्षक एवं उपयोगी है जो बरबस ही अपनी तरफ आम जनमानस का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। ऐसे ही आयोजनों से हम अपनी महान हासिल की विरासत को संजू पाने में सक्षम हो सकेंगे साथ ही उन्होंने सभी हस्तशिल्प व को अपनी शुभकामनाएं भी दी।
इस दौरान आयोजक संस्था के प्रबंधक ने बताया कि यह शिल्प बाजार विगत 10 फरवरी से अभूतपूर्व रूप से सफलतापूर्वक चलते हुए 19 फरवरी को समाप्त होगा विशेष रुप से मणिपुर, नागालैंड, असम एवं पश्चिम बंगाल से आए हस्तशिल्प उत्पाद अत्यधिक आकर्षण के केंद्र हैं उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि वह आए एवं हस्तशिल्पियों के उत्पाद को खरीद कर हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित करें।
इस क्राफ्ट बाजार में विश्व प्रसिद्ध गोरखपुर का टेराकोटा, भदोही का कारपेट, मणिपुर, नागालैंड एवं पश्चिम बंगाल के ड्राई फ्लावर, आसाम का विश्व प्रसिद्ध बांस के बने सजावटी सामान, मधुबनी , लखनऊ का चिकन, वेस्ट बंगाल आगरा एटा कानपुर एवं महाराष्ट्र तक की प्रसिद्ध ज्वेलरीयाँ जयपुरी लहंगे, सहारनपुर के वुड कार्विंग, पिलखुआ हापुर के हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग, फ़िरोज़ाबाद के गिलास डिजाइन, बिजनौर लकड़ी के खिलौने, बनारस के जरी से बने साड़ी और सूट, गाजीपुर का जूट क्राफ्ट, पश्चिम बंगाल के आर्टिफिशियल ज्वेलरी सहित भारत के विभिन्न प्रांतों की हस्तशिल्प एवं गृह उपयोगी वस्तुएं प्रदर्शनी बिक्री हेतु उपलब्ध है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks