लव जिहाद हिन्दू समाज के लिए अभिशाप वन गया है

एटा, 17 फरवरी । विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाॅ कि लव जिहाद हिन्दू समाज के लिए अभिशाप वन गया है जिसके लिए हमारा परिवार व हमारा समाज ही जिम्मेदार है।हम अपने बच्चों की परवरिश तो कर रहे हैं लेकिन संस्कार नहीं दे पा रहे है।जव कि बच्चों की प्रथम पाठशाला परिवार है लेकिन हम लोग हम दो हमारे दो की पद्धति पर चल रहे अर्थात दादा,दादी, बुआ, ताऊ,ताई, चाचा,चाची को भूलते जा रहे हैं अतः यही कारण है कि हमारे बच्चे संस्कार वान नहीं वन पा रहे बल्कि टीवी, मोबाइल तक ही सिमट कर रह गये है जिसके कारण लव जिहाद चरम सीमा पर है।अभी 14फरवरी को कासगंज के प्रभु पार्क में वैलेंटाइन डे मनाने आया पश्चिम बंगाल का युवक जिसको बजरंग दल की टीम के द्वारा पकड़ा गया तथा मुकदमा लिखवाया गया और उसको जेल भिजवाया गया तथा लडकी को सुरक्षित उसके स्कूल भिजवाया गया।इस घटना से हमारे समाज को सबक लेना चाहिए तथा अपने बच्चों पर विशेष नजर रखकर संस्कारवान बनाना चाहिए।
श्री चौहान ने कहां कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना सन् 1964मे हुई तब से लेकर आज तक निरंतर समाज के लिए कार्य किया जा रहा हैं तथा बिषम परिस्थितियों से गुजरे तथा हमारे कार्यकर्ताओ ने संगठन के कार्य में जैसे की लव जिहाद, गौमाता की सुरक्षा, अयोध्या बावरी ढांचे, आदि में अपने प्राण भी न्यौछावर कर दिए। विश्व हिन्दू परिषद तो अपना कार्य कर ही रहा है लेकिन अव समाज को भी आगे आना होगा तथा समाज को भी जागने की जरूरत है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks