राजेश कुमार शास्त्री

महिला सुरक्षा व मिशन शक्ति के संबंध में जानकारी दी गई तथा मनचलों एवं शोहदों पर कारर्वाई की गई
सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम नें मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ आदि स्थानों पर नव युवकों, महिलाओं और लड़कियों को महिला सुरक्षा व मिशन शक्ति के संबंध में जानकारी दी गई तथा मनचलों एवं शोहदों पर कार्यवाही हेतु चेकिंग की गयी ।
अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में शक्ति मोबाइल/प्रभारी एण्टी रोमियो महिला उ0नि0 पूनम मौर्या द्वारा एण्टी रोमियो कार्यवाही के अन्तर्गत थाना सिद्धार्थ नगर के सिंहेश्वरी मन्दिर, रघुवर प्रसाद गली व विद्या मंदिर, उद्यान पार्क, तेतरी बाजार, स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थानाक्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गयी ।
एण्टी रोमियों की टीम जिसमें महिला उ0नि0 पूनम मौर्या प्रभारी एण्टी रोमियो जनपद सिद्धार्थनगर व महिला आरक्षी रीनू एण्टी रोमियो टीम जानपद सिद्धार्थनगर मौजूद रहे ।