कासगंज पुलिस द्वारा लूट की घटना का मात्र 12 घण्टे के भीतर किया सफल अनावरण

कासगंज पुलिस द्वारा लूट की घटना का मात्र 12 घण्टे के भीतर किया सफल अनावरण, घटना कारित करने वाले 03 शातिर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार, कब्जे से 02 मोटरसाइकिल, 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 मोबाइल फोन विवो, 01 जोड़ी चाँदी की तोड़िया, 01 आधार कार्ड, 01 लेडीज पर्स, 02 चॉबी पाना व 1600 रूपये नकद बरामद ।

घटनाक्रम – 1 .कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 15.02.2023 को वादी तेजसिंह पुत्र जंगाली सिंह नि0 ग्राम बिरसुआ थाना ढोलना जनपद कासगंज द्वारा थाना आकर सूचना दी कि मैं मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी के साथ अपनी रिश्तेदारी महावर में एदल सिंह के यहां जा रहा था । समय करीब 03.00 बजे जब में गाम बिरसुआ पुलिया पर पहुँचा तो दो मोटरसाइकिल अपाचे पर दो-दो लड़के बैठे थे । उन्होंने अपनी मोटरसाइकिलें हमारे सामने लगा दी तथा तमंचा के बल पर मेरी पत्नी के बाए हाथ से पर्स छीन लिया जिसमें श्रंगार का सामान एक जोड़ी तोड़िया, आधार कार्ड, छह सौ रूपये व मेरे पास से एक विवो कम्पनी का मोबाइल फोन छीनकर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये । प्रकरण के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना ढोलना पर मु0अ0सं0 46/2023 धारा 392 भादवि बनाम 04 व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।

घटनाक्रम – 2 वादी श्री भूपेन्द्र सिंह पुत्र श्री नाथूराम नि0 ग्राम नगला दूदे थाना ढोलना जनपद कासगंज द्वारा थाना आकर सूचना दी कि दिनांक 15.02.2023 को मैं मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी व अपनी भाभी के साथ अपने गाँव से रिश्तेदारी में जा रहा था । समय करीब 02 बजे जब मैं काशीराम कॉलोनी हजारा नगर बाईपास झाल पर पहुँचा दो मोटरसाइकिलों पर चार लड़के आये पहली मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे लड़के ने मेरी पत्नी के गले में पहनी सोनें की चैन को लूटने के उद्देश्य से झपट्टा मारा जोकि टूटकर पत्नी के कपड़ों में ही फस गयी तथा दूसरी मोटरसाइकि पर पीछे बैठे लड़के ने मेरी भाभी के हाथ में से थैले को तमंचा दिखाकर छीन लिया जिसमें मेरी भाभी का आधार कार्ड और एक हजार रूपये थे । प्रकरण के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना ढोलना पर मु0अ0सं0 47/2023 धारा 392 भादवि बनाम 04 व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।

कार्यवाही – पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सौरभ दीक्षित द्वारा उक्त दोनों लूट की घटनाओं को गम्भीरता से लेकर घटनाओं के अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु स्थानीय पुलिस व एसओजी सहित दो टीमें गठित की गयी । टीमों द्वारा किये गये निरन्तर प्रयासों के क्रम मे आज दिनांक 16.02.2023 को समय करीब प्रातः 06.40 बजे पशु पैठ से आगे रोड किनारे बाग से 03 शातिर अभियुक्तगण 1. सुधीर राजपूत उर्फ रौनी पुत्र मलिखान सिंह राजपूत नि0 ग्राम सिकतरा थाना कोतवाली नगर कासगंज 2. गुलशन उर्फ गोलू राजपूत पुत्र चरनसिंह नि0 ग्राम अमरपुर थाना कोतवाली नगर कासगंज 3. लोकेश पुत्र नरेश राजपूत नि0 सहावर गेट थाना कोतवाली नगर कासगंज को गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की गयी ।

पूछताछ- अभियुक्त सुधीर उपरोक्त से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब मै डेढ़ माह पहले जेल से छूटकर आया था मेरे ऊपर कई मुकदमें है वकील मेरे मुकदमों की पैरवी कर रहे है । मेरे पास खर्च का पैसा नही था तो मैने अपने दोस्त गुलशन,लोकेश राजपूत व अन्शुल धीमर के साथ मिलकर दोनों घटनाओं के अन्जाम दिया था । साहब हम से गलती हो गयी ।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0 46/23 व 47/23 मे धारा 411/414/420/473 भादवि व 41/102 द0प्र0स0 एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त लोकेश व सुधीर वृद्धि की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –

  1. सुधीर राजपूत उर्फ रौनी पुत्र मलिखान सिंह राजपूत नि0 ग्राम सिकतरा थाना कोतवाली नगर कासगंज ।
  2. गुलशन उर्फ गोलू राजपूत पुत्र चरनसिंह नि0 ग्राम अमरपुर थाना कोतवाली नगर कासगंज ।
  3. लोकेश पुत्र नरेश राजपूत नि0 सहावर गेट थाना कोतवाली नगर कासगंज ।

फरार अभियुक्त –
• अंशुल पुत्र राकेश धीमर निवासी हरी कमल चित्रगुप्त कालोनी थाना कोतवाली जनपद कासगंज ।

अभि0 सुधीर का आपराधिक इतिहास
• मु0अ0सं0 344/21 धारा 356,379,411 भादवि थाना कासगंज जनपद कासगंज ।
• मु0अ0सं0 346/21 धारा 356,379,411 भादवि थाना कासगंज जनपद कासगंज ।
• मु0अ0सं0 350/21 धारा 307,34 भादवि थाना कासगंज जनपद कासगंज ।
• मु0अ0सं0 351/21 धारा 411,414 भादवि थाना कासगंज जनपद कासगंज ।
• मु0अ0सं0 352/21 धारा 25,27,3 आयुध अधिनियम थाना कासगंज जनपद कासगंज ।
• मु0अ0सं0 352/20 धारा 3(2)va sc/st act व धारा 147,148,323,324,352,356 भादवि थाना कासगंज जनपद कासगंज ।
• मु0अ0सं0 217/21 धारा 392,406,411 भादवि थाना सहावर जनपद कासगंज ।
• मु0अ0सं0 183/22 धारा 102,41 द0प्र0सं0 धारा 411 भादवि थाना मिरहची जनपद एटा ।
• मु0अ0सं0 184/22 धारा 8,20 NDPS ACT थाना मिरहची जनपद एटा ।
• मु0अ0सं0 185/22 धारा 25,3 आर्म्स एक्ट थाना मिरहची जनपद एटा ।

अभि0 गुलशन का आपराधिक इतिहास – निल
अभि0 लोकेश का आपराधिक इतिहास – निल

बरामदगी –
• 02 अवैध तमंचा 315 बोर
• 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज
• 01 मोबाइल वीवो कम्पनी
• 01 जोड़ी तोड़िया चाँदी
• 01 आधार कार्ड
• 01 लेडीज पर्स
• 1600 रूपये नकद (लूट के)
• 02 चाँबी पाना
• 02 अपाचे मोटर साईकिल

पुलिस टीम –
• प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार शर्मा प्रभारी थाना ढोलना जनपद कासगंज ।
• निरीक्षक श्री अनूप कुमार भारतीय एसओजी टीम कासगंज ।
• व0उ0नि0 श्री कल्यान सिंह थाना ढोलना जनपद कासगंज ।
• उ0नि0 श्री हरजीत सिंह थाना ढोलना जनपद कासगंज ।
• है0का0 शीलेश एसओजी टीम कासगंज ।
• है0का0 बाबू सिंह एसओजी टीम कासगंज ।
• है0का0 प्रवेन्द्र एसओजी टीम कासगंज ।
• का0 ब्रज मोहन एसओजी टीम कासगंज ।
• का0 शैलेन्द्र कुमार एसओजी टीम कासगंज ।
• का0 1006 निटिल सोलंकी थाना ढोलना जनपद कासगंज ।
• का0 585 किरनपाल सिंह थाना ढोलना जनपद कासगंज ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks