राजेश कुमार शास्त्री
यातायात जागरूकता से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार किया गया

सिद्धार्थनगर । प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय यातायात पुलिस टीम सहित पी0ए0 सिस्टम के माध्यम से तमाम स्थानों पर यातायात जागरूकता से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार किया* मिली जानकारी के मनताबिक अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी यातायात देवी गुलाम के कुशल निर्देशन में प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय यातायात पुलिस टीम द्वारा पी0ए0 सिस्टम के माध्यम से साड़ी तिराहा, पेट्रोल पम्प तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा आदि स्थानों पर यातायात जागरूकता से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार किया गया तथा प्रभारी यातायत अमरेश कुमार मय यातायत टीम द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया जिससे कोहरे में वाहनों की दृश्यता बढ़ सके एवम होने वाली सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके तथा वाहन चेकिंग अभियान के तहत यातायात नियमों का पालन न करने वाले 27 वाहनों से 29500/-रू0 शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी तथा आम जनमानस को हेलमेट व सीट बेल्ट धारण करने के पश्चात् ही वाहन चलाने और प्रत्येक दशा में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी लायी जा सके ।