वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 27/23 धारा 323,504,506,342,307 भादवि में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों जितेन्द्र कुमार पुत्र हरिशंकर निवासी ग्राम समसपुर थाना मारहरा एटा व विवेक कुमार पुत्र रामवीर निवासी ग्राम गोपालपुर थाना मारहरा एटा को आज दिनांक 15.02.2023 को हनुमान चौक कचौरा रोड़ थाना मारहरा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ़्तार अभियुक्तों का नाम पता:-

  1. जितेन्द्र कुमार पुत्र हरीशचन्द्र निवासी ग्राम समसपुर थाना मारहरा एटा।
  2. विवेक कुमार पुत्र रामवीर निवासी ग्राम गोपालपुर थाना मारहरा एटा। गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
  3. उ0नि0 श्री अफसर खान
  4. का0 हरिओम
  5. का0 कृष्ण कुमार
  6. का0 रविकान्त शर्मा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks