हाईस्कूल के 34,325, इंटरमीडिएट के 25,695 परीक्षार्थी होंगे शामिल

हाईस्कूल के 34,325, इंटरमीडिएट के 25,695 परीक्षार्थी होंगे शामिल, गुरुवार से ारीक्षा आयोजन की पूर्ण तैयारी डीआईओएस
बोर्ड परीक्षा कल से, 63 हजार छात्र होंगे शामिल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । बोर्ड परीक्षा 2023 का आयोजन गुरुवार से दो पालियों से शुरू होगी। परीक्षा आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दिनभर डीआईओएस, एडीआईओएस समीक्षा करते रहे। विद्यालयों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी सीट देखने और प्रवेश पत्र लेने के लिए पहुंचे। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि 16 फरवरी से दो पालियों में परीक्षा आयोजन की तैयारियां पूर्ण हो गई है।

डीआईओएस ने बताया कि गुरुवार से दो पालियों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा 101 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में शुरू होगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए 63020 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें हाईस्कूल के 34,325 और इंटरमीडिएट के 25,695 परीक्षार्थी हैं। शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजन के लिए पांच जोनल, 23 सेक्टर और 101 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पांच सचल दल परीक्षा में निरंतर केंद्रों का भ्रमण कर निगरानी रखेंगे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा आयोजन के लिए प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकायें पहुंची जा चुकी है। केंद्रों पर डबल लॉक अलमारियों में उनको सुरक्षित रखवाया गया है। उनकी निरंतर कंट्रोलरूम से स्टॉक रूम की मॉनीटरिंग की जा रही है। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहेगा।

परीक्षा केंद्रों पर दिनभर चला सीटिंग प्लान कार्य

जिले में बोर्ड परीक्षा को बनाए गए 101 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से दोपहर तक सीटिंग प्लान का कार्य चलता रहा। इसके अलावा केन्द्र व्यवस्थापक आंतरिक एवं बाहृय कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा करते रहे। स्कूलों में हाईस्कूल, इंटर के छात्र-छात्रायें प्रश्न पत्र लेने के लिए भी पहुंचते रहे।

तीन केंद्रों ने दी प्रश्न पत्रों की पूरक डिमांड

एटा, बोर्ड परीक्षा आयोजन को केंद्रों पर भेजे गये प्रश्न पत्रों की बीजक मिलान के बाद तीन केंद्र व्यवस्थापकों ने पूरक मांग डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध करायी है, जिसमें एसजीएस इंटर कालेज सकरौली, बीडीआरएस इंटर कालेज राजा का रामपुर और एक अन्य परीक्षा केंद्र शामिल हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks