रगौली जेल से कासगंज की जेल में शिफ्ट होगा विधायक अब्बास अंसारी, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के रास्ते ले जा रही पुलिस

चित्रकूट।उत्तर प्रदेश के चित्रकूट की रगौली जिला जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को लेकर पुलिस कासगंज जेल के लिए लेकर रवाना हो गई है।पुलिस अब्बास को लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होते हुए कासगंज पहुंचेगी।अब्बास को लेकर जा रहे काफिले में अपर एसपी के नेतृत्व में एक सीओ चार थानों की फोर्स और पुलिस लाइन की भारी फोर्स मौजूद है।कैदी वाहन से अब्बास को ले जाया जा रहा है।
आपको बता दें कि चित्रकूट से कासगंज की दूरी लगभग 459 किलोमीटर है।बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के रास्ते से लगभग नौ घंटे बाद पुलिस विधायक अब्बास अंसारी को लेकर नई जेल पहुंचेगी।चित्रकूट से छह गाड़ियों के काफिले के साथ चार थाने की पुलिस टीम में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हैं। चित्रकूट के अपर एसपी चक्रपाणि पांडे के नेतृत्व में विधायक अब्बास अंसारी को चित्रकूट से कासगंज ले जाया जा रहा है। इसके लिए रास्ते में आने वाले हर जिले और थाने की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।