बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन व सकुशल संपन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण व संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जनपद कासगंज

जिलाधिकारी महोदया कासगंज व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा प्रारंभ होने वाली आगामी दसवीं व 12वीं यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन व सकुशल संपन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण व संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। कृपया अवगत कराना है कि आज दिनांक 14.02.2023 को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभ होने वाली आगामी यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन व सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी कासगंज श्रीमती हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सौरभ दीक्षित द्वारा श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज , राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कासगंज व सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज कासगंज का निरीक्षण किया गया। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्यो व स्टाफ से परीक्षा संबंधी वार्ता की गई । इसके पश्चात जनपद के स्ट्रांग रूम व मॉनिटरिंग सेल व सीसीटीवी कैमरे का भी निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks