चेन्नई राजकीय संग्रहालय – भारत का दूसरा प्राचीनतम संग्रहालय

चेन्नई का राजकीय संग्रहालय भारत का दूसरा प्राचीनतम संग्रहालय है, जिसका निर्माण वर्ष 1851 में हुआ था.
यह संग्रहालय कला, पुरातत्व, मानव विज्ञान, मुद्रा शास्त्र एवं अप्रतिम कृतियों का भंडार है, इसलिए यह संग्रहालय पर्यटकों को आकर्षित करता है.
16 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में विस्तृत यह राजकीय संग्रहालय भारतीय उपमहाद्वीप का विशालतम संग्रहालय माना जाता है. इसके परिसर में 6 स्वतंत्र भवन और 46 दीर्घा हैं.
संग्रहालय में स्थित कांस्य दीर्घा में 7वीं शताब्दी के पल्लव युग से लेकर आधुनिक काल तक का सबसे बड़ा संग्रह है. दीर्घा में ‘महाराजलीला’ मुद्रा में लोकेश्वर और पद्मपाणि कलाकृतियां सम्मिलित हैं.
मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान ??