
अपंजीकृत क्लीनिकों को नोटिस, मच गया हड़कंप
एटा। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी से अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल, पैथोलॉजी संचालकों में हड़कंप मचा रहा। अपंजीकृत नोडल अधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर तीन को नोटिस थमाया है।
अपंजीकृत नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि सोमवार को पिलुआ में संचालित पैथोलॉजी पर छापेमार कार्रवाई की गई। पैथोलॉजी पर नरहौली निवासी डॉ. टिंकल संचालन करते मिले। उनके पास पंजीकरण संबंधी कोई अभिलेख नहीं मिले, उनको नोटिस दिया गया है। पिलुआ में ही अपंजीकृत क्लीनिक में डॉ. नेमसिंह मरीजों का उपचार करते मिले। वह भी पंजीकरण संबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। उनको भी नोटिस दिया है। इसके अलवा शहर के मोहल्ला सुनहरीनगर में अपंजीकृत डॉ. राघवेन्द्र यादव की क्लीनिक पर छापेमारी की। यहां भी पंजीकरण संबंधी अभिलेख नहीं दिखाने पर नोटिस दिया गया। पिलुआ और शहरी क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई होने से बिना पंजीकरण चिकित्सा कार्य करने वालों में हड़कंप मच गया। दुकान बंद कर सभी इधर-उधर हो गये। टीम के जाने के बाद क्लीनिक खोलकर चिकित्सा कार्य में मशरूप हो गये।