
आरोपी ने साथियों संग मिलकर
छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो बना ली थी, छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास
वीडियो वायरल की धमकी दे तीन साल किया रेप
एटा,अलीगंज, । कोचिंग पढ़ने जाते समय छात्रा के साथ आरोपी ने साथियों संग मिलकर दुष्कर्म करने के साथ ही वीडियो भी बना ली। वायरल करने की धमकी देते हुए तीन साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी से परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया। घरवालों को अपने साथ बीती पूरी घटना बताई, जिसे सुनकर होश उड़ गए। पिता ने तीन नामजद, एक अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली अलीगंज के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को बेटी ने खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या का प्रयास किया। किसी तरह से समझा-बुझाकर कमरा खुलवाया और आत्महत्या करने का कारण पूछा। रोती हुई बेटी ने घटना की जानकारी दी।
बेटी ने बताया कि करीब तीन, साढ़े तीन साल पहले वह कोचिंग पढ़ने जाती थी। कोचिंग पढ़कर लौटते समय आरोपी विनय उर्फ विजय, सौरभ निवासी देवतरिया जसरथरपुर, अंशुल, दो अज्ञात साथी निवासी नामालूम आएं और रास्ते में पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर गाड़ी में डालकर ले गए थे।
सूनसान जगह पर ले जाकर आरोपी विजय ने दुष्कर्म किया। साथियों ने वीडियो, फोटो खींच ली थी। वापस गाड़ी से अलीगंज वाईपास पर छोड़कर चले गए थे। धमकी दी थी कि शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर देंगे। आरोप है कि आरोपी ने अपने दोस्तों पर फोटो, वीडियो भेज दिए है।
14/02/2023
लोक-लाज के चलते अंदर ही अंदर घुटती रही छात्रा
अलीगंज। लोक-लाज के ड़र चलते बेटी अंदर-अंदर घुटती रही और वीडियो वायरल की धमकी से ड़री बेटी घरवालों को आपबीती नहीं बताई है। अब आकर बेटी ने घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने तहरीर पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि आरोपी, इसके साथियों ने घटना को अंजाम देने के बाद वीडियो, फोटो खींच लिए थे और सोशल एप पर वायरल करने की धमकी देते थे। जिसके चलते बेटी ड़री हुई थी। फोटो, वीडियो वायरल हो गए। बेटी घबरा गई थी और आत्महत्या का प्रयास किया था। एसएचओ अलीगंज प्रेमपाल सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जाएंगा।